फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुखार व दमा का बढ़ा प्रकोप, 425 ने कराई जांच

Sat, 12 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुखार व दमा का प्रकोप फैलता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए कतार में लगे रहे। कई दिनों से आ रहे बुखार को चिकित्सक मलेरिया मान रहे हैं। इस वजह से पैथोलॉजी में भी भीड़ दिखी। 425 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। हालांकि इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस समय बुखार, दमा, नाक, कान व गले में दिक्कत संबंधी मरीज अधिक आ रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को फिजीशियन, ईएनटी कक्ष में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं। दो बजे तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ओपीडी में आए अधिकतर मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा है। अगर एक सप्ताह से अधिक बुखार आ रहा है तो उन्हें मलेरिया हो सकता है। इसी वजह से मरीजों की मलेरिया की जांच करवाई जा रही है। 425 मरीजों की मलेरिया व अन्य जांचें कराई गईं हैं। सांस रोग से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं। यह समस्या इंफेक्शन व अन्य कारणों से होती है।
विज्ञापन


बेड के साथ बेंच पर दो-दो मरीज
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण 270 बेड फुल हो गए हैं। अब बेंच पर भी जगह मिलना मुश्किल है। शुक्रवार को प्रिया खून की कमी के चलते काफी बीमार थी। वह काफी देर तक इंतजार करती रही। जब बेड नहीं मिला तो परिजनों ने मजबूरी में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी तरह महिला वार्ड में भी मरीज बढ़े दिखे। यहां बेंच पर दो-दो मरीज भर्ती नजर आए। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया मौसम में बदलाव के बीच मरीज बढ़ रहे हैं। मरीज अधिक होने के चलते भर्ती करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें