सीतापुर। उजागर लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक उजागर लाल गुप्त की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उजागर लाल गुप्त के पुत्र समाजसेवी विमल गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विमल गुप्ता ने कहा कि बाबा ने दोनों हाथों में अंगौछा फैलाकर विद्यालय के लिए लोगों से भीख तक मांगी थी। तब कहीं जाकर इतनी बड़ी संस्था का निर्माण हो पाया है।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि जब तक मन में संकल्प शक्ति नहीं होगी तब तक जीवन में कोई भी लक्ष्य हम प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के सर्वश्रेष्ठ व मेधावी 10 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार शुक्ला, प्रेम शंकर, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में प्रांजल श्रीवास्तव, कार्तिक अग्रवाल, हिमांशु, अनुराग कुमार, मनीष कुमार व अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।