काफी अधिक दिखी भीड़
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में रविवार को 57 मरीज पहुंचे। इस दौरान अधिकतर मरीज हीट वेव से परेशान दिखे। कोई पेट दर्द से परेशान था तो कोई बुखार की चपेट में था। यहां पर दोपहर दो बजे तक मरीजों की काफी भीड़ नजर आई।
64 ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में चिकित्सकों ने बताया इस समय मौसमजनित बीमारियों के अधिक मरीज आ रहे हैं। तीन सप्ताह से उल्टी-दस्त, बुखार व पेट में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां पर 64 मरीजों ने इलाज करवाया।
जन आरोग्य मेले में करीब 3800 मरीजों ने करवाया इलाज
सीतापुर। हीट वेव लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को करीब 3800 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ये सभी मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त व बुखार से परेशान थे।
जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सुबह से ही मरीजों की काफी अधिक भीड़ दिखाई दी। मौसम काफी अधिक गर्म था। इसके बावजूद मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। दोपहर दो बजे तक मरीज आते जाते रहे।
मरीजों को इस समय में दवाओं के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया रविवार को मेले में करीब 3800 मरीजों ने इलाज करवाया है। इस समय हीट वेव के अधिक मरीज आ रहे है। इन बीमारियों से संबंधित दवाओं की कोई कमी नहीं है।