फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार के मरीज

Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली के पीएचसी चतुरैया में मरीज देखता चिकित्सक ।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3150 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सुबह 10 बजे से ही मरीज पहुंचने लगे थे। दोपहर दो बजे तक केंद्रों पर मरीजों की भीड़ रही। मौसम में बदलाव से जुकाम-बुखार के सबसे अधिक लगभग 1300 मरीज पहुंचे। 30 मरीजों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन


मेले में चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं दीं। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सांस फूलने और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को मौसम के अनुकूल सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि मेले में आने वाले सभी मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया गया। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।


31 मरीजों ने कराया इलाज
पीएचसी चतुरैया में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. मुसर्रत अली ने 31 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इलाज कराने आए घनश्याम, पवन और गोविंद ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार की परेशानी थी। चिकित्सक ने जांच के बाद दवाएं दीं।
विज्ञापन



संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया
लहरपुर के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 321 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पीएचसी अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 64 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, डायरिया, खांसी, जुकाम, त्वचा और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। मेले में मरीजों को आयुष्मान कार्ड बनवाने और परिवार कल्याण के उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें