फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार थानों के प्रभारी बदले, अपराध शाखा पहुंचे टीपी सिंह

Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रभारी निरीक्षक बिसवां टीपी सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। उनकी जगह मुकुल प्रकाश वर्मा को बिसवां का चार्ज सौंपा गया है। मुकुल वर्मा अब तक सदरपुर थाने की कमान संभाले थे। वहीं, खैराबाद के निरीक्षक अपराध राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक सदरपुर बनाया है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम को थानगांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर स्वाट प्रभारी अमर सिंह को कोतवाली देहात का प्रभार दिया गया है। थानाध्यक्ष थानगांव अतुल शुक्ला को बिसवां थाने में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें