फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में महिला ने फर्श पर जना बच्चा

विज्ञापन
सीतापुर के पिसावां में सीएचसी के बरामदे में गर्भवती महिला का देखभाल करती महिलाएं। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
पिसावां/सीतापुर। पिसावां सीएचसी पर स्टॉफ की संवेदनहीनता सामने आई है। एक महिला ने अस्पताल के बरामदे में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। दर्द से तड़प रही महिला के पास कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। प्रसव के बाद उसे भर्ती किया गया। अधीक्षक ने जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के अमानुल्लापुर निवासी शिवानी (21) सोमवार शाम सीएचसी गई थी। पीड़िता के पति ने बताया कि स्टॉफ नर्स की ड्यूटी बदल गई थी। इस दौरान पत्नी को तेज दर्द होने लगा। इसके चलते वह अस्पताल के बरामदे की फर्श पर ही लेट गई। उसका कहना है कि पत्नी दर्द से चिल्लाती रही। लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजदीक भी नहीं आया।
कराहने की आवाज सुनकर अस्पताल के सामने से गुजर रहे लोग एकत्रित हो गए। तब तक प्रसूता ने अस्पताल की फर्श पर बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद स्टॉफ नर्स सीमा आननफानन में महिला को ओटी में ले गई। तब जाकर उसका उपचार हुआ। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला बगैर किसी को बताए नित्यक्रिया को गई थी। वहां प्रसव हो गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें