फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निर्माण प्रतिष्ठानों से जीएसटी धनराशि वसूली में करें सुधार

Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने की। उन्होने जीएसटी विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठानों से जीएसटी धनराशि की वसूली में सुधार लाया जाए। इस दौरान संचालित कारखानों का पंजीकरण हर हाल में कराने का निर्देश श्रम विभाग को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, पशुधन, वानिकी एवं मत्स्य), द्वितीय क्षेत्र (विनिर्माण, विद्युत, गैस व निर्माण) और तृतीय क्षेत्र (व्यापार, होटल, परिवहन एवं वित्तीय सेवाएं आदि) से संबंधित विवरण की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्त डाटा पूरी शुद्धता के साथ भरे जाएं। जिन क्षेत्रों में जिले की प्रगति तुलनात्मक रूप से घट रही है, उनमें अपेक्षित सुधार किया जाए। कृषि विभाग को निर्देश दिया कि चावल, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग एवं उड़द दाल के क्षेत्रफल के रकबे एवं उत्पादकता में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. दीक्षा जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी, सुरेश कुमार कनौजिया अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें