64 मरीजों को बांटी दवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा ने 64 मरीजों को दवा दी। अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी जुकाम से पीड़ित थे। इस केंद्र पर लगभग दस हजार आबादी निर्भर है। यह केंद्र फाार्मासिस्ट के सहारे कई सालों से संचालित हो रहा है। लैब असिस्टेंट नितिन वाजपेयी ने बताया कि तीन मलेरिया टेस्ट किया। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
केस 2
कम हुए मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 73, अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 68, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में डॉक्टर आदित्य ने 64, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 62 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति न होने से फार्मासिस्ट अशोक ने 79 मरीजों का इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि बदलते मौसम के चलते सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज कम हुए है। इस समय खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं।
केस 3
90 मरीजों ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर, दुर्गापुरवा व सदर बाजार में करीब 90 मरीज पहुंचे। अब मरीजों की संख्या कम होने लगी है। करीब एक माह इन केंद्रों पर 130 से अधिक मरीज आते थे। इस समय वायरल फीवर से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि ठंडक जैसे-जैसे बढ़ेंगी मरीजों की संख्या कम होती जाएगी। इन मरीजों को प्राथमिक इलाज दिया गया।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या कम होने लगी है। इसके पीछे चिकित्सक मौसम को जिम्मेदार मान रहे हैं। मेले में करीब 2800 मरीजों ने इलाज करवाया। एक माह पहले करीब 3400-3500 तक मरीज आ रहे थे।
जन आरोग्य मेले का आयोजन 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक मरीज आते जाते रहे। उसके बाद सन्नाटा पसर गया। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय बुखार, खांसी, त्वचा रोग व हृदय रोग के अधिक मरीज आ रहे हैं। डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या कम हुई है। सुबह शाम ठंडक होने लगी है। ठंडक में मरीजों की संख्या कम हो जाती है। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की कोई कमी नहीं है।