फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सील, पांच को नोटिस

Mon, 24 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां(सीतापुर)। कस्बे में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ शनिवार देर शाम अभियान चलाया गया। पांच अस्पतालों को नोटिस दिया गया। बिना पंजीकरण के चल रहे एक अस्पताल को टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

टीम ने नवजीवन अस्पताल, राधिका अस्पताल, लाइफ लाइन क्लीनिक व जायसवाल हॉस्पिटल में भी अनियमितताएं पाई। अस्पताल में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। वहीं पूनम शाही का क्लीनिक व फातिमा हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले। पूनम शाही के क्लीनिक में ताला लगा मिला। जबकि फाातिमा हॉस्पिटल को मौके पर ही सील कर दिया गया।
इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल गंगवार, डॉ. मनोज देशमणि, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आनंद यादव और वीसीपीएम तरुण त्रिवेदी शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पांच अस्पताल रजिस्टर्ड थे। दो बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें