फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ने के खेत में बन रहे थे अवैध असलहे, एक गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में अवैध असलहों की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा तो एक आरोपी अवैध असलहा बनाते मिला। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से छह अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में अवैध असलहों की फैक्ट्री चलने की सूचना पुलिस मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांव के मजरा कुटी सुपौली स्थित एक गन्ने के खेत में छापा मारा। यहां कुटी सुपौली निवासी राम खिलावन अवैध असलहा बनाता मिला। वहीं, उसके कब्जे से चार 12 बोर के अवैध असलहे, एक 315 बोर का असलहा, एक 315 बोर का अर्द्धनिर्मित असलहा व कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही अवैध असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सुशील यादव ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरोपी पर पूर्व में दर्ज आठ मुकदमे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। थाना लहरपुर, मानपुर, तालगांव, सकरन और तंबौर में अवैध शस्त्र रखने, विक्रय और शस्त्र निर्माण संबंधी आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें पहला मुकदमा तंबौर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष, 2015 में दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार आरोपी अवैध असलहे के कारोबार में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें