सीतापुर। विनियमित क्षेत्र के तहत महायोजना 2021 में जमीनों को विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए आरक्षित किया गया था। ताकि वहां आवासीय कालोनियां और आवास न बन सकें। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही से अधिकांश आरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा कर बिल्डर अवैध कालोनियां बसाने में जुटे हैं। कुछ कॉलोनियां बन कर तैयार हो जाने के बावजूद जिम्मेदार इसकी रोकथाम को लेकर उदासीन बने हैं।
शहर से सटी चारों दिशाओं की जमीनों पर बिना रोक टोक के अवैध कॉलोनी बनाने और प्लॉटिंग करने का कार्य किया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र की जिन जमीनों को महायोजना 2021 में कृषि कार्य, हरित पट्टी, स्माॅल स्केल इंडस्ट्री, कृषि कार्य, सामुदायिक सुविधाओं के लिए आरक्षित किया गया था। इन जमीनों पर भी अवैध तौर से कॉलोनी बना कर प्लॉटिंग की जा रही है।