ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए मंगलवार को आरओ व एआरओ को चुनावी कार्यों की ट्रेनिंग दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने नामांकन व मतदान कार्यों समेत मतगणना की जानकारी दी गई।
डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने आरओ व एआरओ को चुनाव में पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से कार्य करने को लेकर निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलती मिलने पर कार्रवाई होगी।
डीएम ने कहा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन स्तर सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
सभी आरओ व एआरओ जो भी दिशा निर्देश आयोग व प्रशासन स्तर से जारी किए जाते हैं उनका भली भांति अध्ययन कर लें जिससे कि कही कोई कमियां चुनाव में न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी एस के सिंह ने आरओ व एआरओ को सचेत करते हुए कहा कि पूर्व के चुनाव में हुईं गलतियां नहीं दोहराई जानी चाहिए। आरओ व एआरओ चुनावी पुस्तिका को पढ़कर उससे पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान डीडीओ डीके दोहरे, पंकज, राजेश आदि मौजूद थे।