फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 06 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में ठंड के तेवर लगातार तल्ख बने हैं। सोमवार को धूप खिलने के बावजूद दिन भर चली ठंडी बर्फीली हवा से गलन कायम रही। इसके चलते खिली धूप के बाद भी ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को जगह-जगह अलाव जलाना पड़ा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने फिलहाल शीतलहर व गलन का प्रकोप कम न होने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार की सुबह छाया कोहरा धूप खिलने के कारण जल्द ही छट गया। इसके बाद निकली धूप से जबतक गर्माहट महसूस होती बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बादलों की ओट से निकली धूप दिन भर चली ठंडी हवा के कारण बेअसर साबित हुई। इस दौरान आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा सभी की कंपकपी छुड़ाती रही।
ठंडी हवा के कारण पूरा दिन गलन व ठिठुरन बनी रही। शाम ढलते ही ठंडी हवा के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। घरों में भी बच्चों से लेकर बड़ों तक ने हीटर के किनारा बैठना ही बेहतर समझा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आर्द्रता दिन में भी 82% रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें