फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे के लिए हाईब्रीड बीज की मांग

Mon, 22 Jun 2015 10:32 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों धान की नर्सरी लगाने का माकूल समय है। अन्नदाता इसकी तैयारी में जुट गए हैं। बेहतर उत्पादन के लिए किसान सामान्य की अपेक्षा हाईब्रिड बीज को वरीयता दे रहे हैं।
विज्ञापन

 हाईब्रिड बीज से दो से ढाई गुना तक ज्यादा पैदावार होती है। सरकार हाईब्रिड बीज पर अनुदान भी मुहैय्या कराती है। हालांकि हाईब्रिड बीज मंहगा मिलता है। इसमें एक या दो पानी भी ज्यादा लगाने पड़ते हैं, लेकिन पैदावार अधिक होने से ज्यादातर किसानों का झुकाव हाईब्रिड बीज की ओर हो गया है।
   हाईब्रिड बीज की अधिक मांग की वजह से बाजार से देशी बीज नदारद हो गया है। फसल उत्पादन के बाद दोनों प्रजातियां समान दरों पर बिक जाती हैं। लिहाजा हाईब्रिड बीज से किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक सामान्य बीज बोने पर बहुत मेहनत के बावजूद तीन क्विंटल प्रति बीघा फसल ही पैदा कर पाते हैं। जबकि हाईब्रिड बीज का इस्तेमाल करने से उत्पादन पांच से छह क्विंटल तक होता है।
हाईब्रिड बीज सामान्य से तीन गुना ज्यादा की दर पर मिलता है। इसमें सरकार से अनुदान मिल जाता है। लिहाजा किसान हाईब्रिड बीज का ही इस्तेमाल कर रहा है।
नर्सरी लगाते समय किसान को कुछ सावधानियां बरतनीं चाहिए। सबसे पहले वह बीज का शोधन करना सुनिश्चित करें। इसके लिए पानी का घोल बनाएं। दस लीटर पानी में दस ग्राम कार्बेंडाजिन व एक ग्राम इस्प्रेक्टोमाइशिन मिला लें। फिर इस घोल में बीज को कम से कम रात भर के लिए भिगो दें।
 इससे बीज के बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा नर्सरी लगाते समय खेत में जिंक का प्रयोग करें। नर्सरी में पानी सुबह या फिर शाम को ही लगाएं।
हाईब्रिड बीज से धान की पैदावार बेहतर होती है। इस पर किसान को अनुदान भी मिलता है। इसीलिए किसानों का रुझान हाइब्रिड बीज की ओर अधिक है। फसल न सस्ती बिकती है और न ही बेचने में कोई दिक्कत होती है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें