फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में पति की मौत, पत्नी व दो अन्य घायल

Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
राममूर्ति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
हरगांव। परसेहरा माल के पास सोमवार देर रात दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व मासूम बेटे के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिसावां के मतिनियां गांव निवासी राममूर्ति (35) पत्नी आरती (32) व बेटे प्रांशु के साथ बाइक से अपने भाई की ससुराल हरगांव के भैरमपुर जा रहे थे। वहां उन्हें तिलक समारोह में शामिल होना था। परसेहरा माल के पास गलत दिशा से सामने से आ रहे हरगांव के मूसेपुर गांव निवासी अनूप सवार (30) की बाइक से राममूर्ति की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राममूर्ति की मौत हो गई। अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। राममूर्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें