फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर के अंदर पति की मौत पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। लालापुरवा गांव के मजरा रामरुढा निवासी नेकराम (35) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने नेकराम की पत्नी संगीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटेलाल के अनुसार उसका बेटा नेकराम गांव में ही अपनी पत्नी संगीता के साथ अलग घर में रहता है। बृहस्पतिवार को नेकराम का शव घर के अंदर ही मिला, उसके सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने संगीता पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि संगीता का पूर्व में भी किसी युवक से विवाह हुआ था। बाद में वह नेकराम से विवाह कर साथ रहने लगी थी। उनकी चार संतान हैं। इस रिश्ते से नेकराम के परिजन खुश नहीं थे। पुलिस ने अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें