दंपती को मिश्रिख मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार दोपहर रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी कन्हैयालाल (35) पत्नी मीनू (32) के साथ पिसावां इलाके के अब्दीपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों पिसावां के करीब मिश्रिख मार्ग पर पैदल जा रहे थे।
इसी बीच मिश्रिख की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर से कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जख्मी हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक, वाहन के साथ भाग निकला।
जानकारी पर लोग मौके पर पहुुंचे। जख्मी महिला को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।