बेहटा। सकरन कस्बा निवासी शिवम ने अपनी पत्नी पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की जांच में दोनों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। शिवम के अनुसार उनकी दस माह की पुत्री को तंबौर निवासी पत्नी और साढू ने मिलकर मार दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि तहरीर मिली थी। जांच में निकलकर आया है कि पति-पत्नी में आपसी विवाद काफी दिन से चल रहा है। कुछ दिनों पहले बच्ची की तबीयत खराब हुई थी। उसका इलाज भी परिजनों ने कराया था। इस बीच ही उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।