फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा

Wed, 08 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ा युवक 
विज्ञापन
मछरेहटा। रामकोट के दामोदरपुर गांव निवासी संतोष (22) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव की ही युवती से हुआ था। बुधवार को संतोष गांव के पास एक टॉवर पर चढ़ गए। बताया कि उनकी पत्नी पिछले करीब डेढ़ माह से नाराज होकर मायके में रह रही हैं। वापस नहीं आ रही हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम अभिनव यादव, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस बल ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उनकी पत्नी को मौके पर बुलाया गया। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। पत्नी ने पति की शर्तें मानीं। इसके बाद संतोष सुरक्षित टाॅवर से नीचे उतरे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें