नूरा ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी।
सीतापुर। बहराइच में हुई घटना से आहत होकर एक मुस्लिम युवती नूरा ने हिंदू धर्म अपना लिया। एक हिंदू संगठन की मदद से मछरेहटा निवासी अखिलेश से मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के दौरान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहराइच में धार्मिक यात्रा के दौरान केवल झंडा बदलने की वजह से एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली नूरा बहुत आहत हुईं। उन्होंने मुस्लिम पंथ को त्याग कर सनातन धर्म में वापसी का मन बना लिया, लेकिन उनको घरवालों से डर लगता था। इसलिए वह राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के संपर्क में आईं।
उन्होंने मंदिर प्रांगण में वैदिक परंपरा के अनुसार घर वापसी कर अपना नाम नूरा से बदलकर निशा रखा लिया। इसके बाद मछरेहटा निवासी अखिलेश ने निशा से विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसे निशा ने स्वीकार कर लिया, परंतु अखिलेश को डर था कि कहीं निशा उर्फ नूरा के घरवाले कोई घटना न कर दें तो इस पर संगठन कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित रखने का वचन दिया।
निशा और अखिलेश ने रेलवे ट्रैक के पास स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से विवाह कर लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू, प्रदीप, निर्भय, विवेक व शुभम आदि मौजूद रहे।