हिंदुओं पर अत्याचार से आहत 'फखरुद्दीन' धर्म बदलकर 'फतेह बहादुर' बन गए। पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज हिंदू थे। गो सेवा में हमारी विशेष रुचि है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत होकर फखरुद्दीन ने हिंदू धर्म अपना लिया। वह सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र के गढ़ी के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना संगठन की मदद से उन्होंने कानूनी प्रकिया से हिंदू धर्म अपनाया। इसके बाद पूजा पाठ का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
फखरुद्दीन ने बताया कि उनकी पहले से ही गो सेवा में रुचि रही है। कई पीढ़ी पहले उनके पूर्वज हिंदू क्षत्रिय थे। बाद में उन्होंने किसी कारण से धर्म परिवर्तन कर लिया था। वर्तमान में जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, उस से मन काफी आहत है।
काफी लोग घर वापसी करना चाहते
उन्होंने अपना बदला हुआ नाम फतेह बहादुर सिंह रखा है। हिंदू शेर सेना प्रमुख विकास हिंदू ने बताया कि आज काफी लोग घर वापसी करना चाहते है। संगठन उनके साथ हमेशा से खड़ा है। इस मौके पर अतुल मिश्रा, पुनीत सिंह, आशीष सिंह, मनीष मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।