फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानवाधिकार आयोग नहीं पहुंची रिपोर्ट, एसपी को नोटिस

Thu, 02 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दरोगा की पिटाई से युवक की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसपी अंकुर अग्रवाल को नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से पांच बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब 18 मई को आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

आयोग ने कहा है कि इस प्रकरण में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए एसपी को नोटिस जारी कर जांच आख्या समय से प्रस्तुत न करने के लिए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही आख्या हर हाल में 15 मई तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब आयोग 18 मई को दोपहर एक बजे इस मामले की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें