फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में रुकेंगे तभी मिलेगा मकान भत्ता

Tue, 25 Apr 2017 10:41 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों की मकान भत्ता लेने में अब मनमानी नहीं चलेगी। अगर वह जनपद पर निवास नहीं करते हैं तो उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसको लेकर बीएसए ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मार्च माह का वेतन इस भत्ते की कटौती के बाद ही जारी करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एक खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती है। इन अधिकारियों को मकान भत्ते का लाभ मिलता है। लेकिन अधिकतर अधिकारी जनपद पर निवास नहीं करते हैं। वह लखनऊ या दूसरे जनपद में निवास करते हैं। वहां से रोजाना अप-डाउन करते हैं।

जबकि जिलाधिकारी ने प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने तैनाती वाले ब्लॉक में ही रुकने का निर्देश दिया है। लेकिन इस निर्देश का अधिकतर अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


संबंधित पटल सहायक को निर्देश जारी किए हैं कि खंड शिक्षाधिकारियों के ठहरने से संबंधित सूचना एकत्र की जाए। अगर अधिकारी रात में अपने तैनाती वाले ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं रुक रहे हैं तो उनको मकान भत्ते का लाभ न दिया जाए। मार्च माह का वेतन मकान भत्ता काट कर ही दिया जाए। इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें