फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना चार्जिंग प्वांइट कैसे दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसेंं

Sat, 24 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में एक बार फिर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने का परिवहन विभाग ने दम भरा है। विभाग का दावा है कि यात्री जल्द सीतापुर से लखनऊ का सफर इलेक्ट्रिक बसों में करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जरूरी चार्जिंग प्वाइंट के लिए कोई भी स्थान नहीं खोजा जा सका है। अधिकारी सर्वे कराने व जमीन चिन्हित कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसके लिए जमीन चिन्हित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


लखनऊ से सीतापुर चलेंगी दो बसें

सीतापुर से लखनऊ के बीच दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना तय हुआ है। लेकिन शहर में चार्जिंग प्वाइंट न होने के चलते इन बसों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

जनरेटर के भरोसे चार्ज होती थीं इलेक्ट्रिक बसें
पिछले साल 25 अगस्त को नैमिषारण्य से लखनऊ तक छह बसें चलीं थीं। नैमिषारण्य में जनरेटर चलाकर उनको चार्ज किया जाता था। खर्च अधिक आने के कारण सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही उनको बंद करना पड़ गया था।



जिम्मेदार बोले- जमीन आवंटित है, जल्द बनेगा चार्जिंग स्टेशन
चार्जिंग प्वाइंट बेहद महत्वपूर्ण है। नैमिषारण्य तक चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नैमिषारण्य में भूमि आवंटित हो गई है। अभी कार्यदायी संस्था नामित होने के साथ प्वाइंट की अनुमानित लागत का आकलन होना है। शासन के निर्देशानुसार जल्द चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण विशेन ज्वाइंट डायरेक्टर
अर्बन ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें