फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ऑक्सीजन प्लांट में लगी आग, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके, मची अफरा-तफरी

Sat, 24 Jun 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के ऑक्सीजन प्लांट में आग लगने से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की पड़ताल की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब सुबह 9 बजे यह आग लगी। इसकी चपेट में आकर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में इस आग पर काबू पा लिया गया। अब एक टीम इसे दोबारा चालू करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मरीजों ने दी आग की जानकारी
शनिवार सुबह कुछ मरीज ऑक्सीजन प्लांट के बाहर बैठे हुए थे। अचानक आग की लपटें उठने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमएस को दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन की टीम पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

जिम्मेदार बोले- आग की वजह से कुछ ही तार जले, आधे घण्टे में शुरू हो जाएगा प्लांट
सीएमएस आरके सिंह ने बताया इसके चलते ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया है। एक टीम इसको सही करने में जुटी है। उम्मीद है आधा घंटा में चालू हो जाएगा। इस आग की वजह से कुछ तार ही जले हैं। जबकि अन्य उपकरण अभी सही हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें