फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी

Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के रनुवापारा गांव निवासी प्रहलाद कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, वह परिवार के साथ करीब एक सप्ताह से लखनऊ में रह रहे थे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर उन्हें घर का ताला टूटे होने की जानकारी मिली। शाम को घर पहुंचने पर कमरों और उनमें रखे बक्सों के ताले टूटे मिले। पीड़ित ने बताया कि नवंबर में बेटी की शादी तय है। शादी के लिए घर में रखे बर्तन और गहने भी चोर चोरी कर ले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि अटरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गांव में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
1.44 लाख रुपये, जेवर, बाइक और तमंचे बरामद करने का पुलिस का दावा
सीतापुर। महमूदाबाद पुलिस ने सोमवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 1.44 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर, दो बाइक और दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीओ कपूर कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थानगांव निवासी रामप्रकाश, रामपुर मथुरा निवासी आशीष, अरविंद और श्रवण, रेउसा निवासी सूबेदार तथा महमूदाबाद के बजाजा चौराहा निवासी श्रीकृष्ण पवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने महमूदाबाद, सदरपुर और थानगांव समेत अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, श्रवण और अरविंद रामपुर मथुरा तथा रामप्रकाश थानगांव थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ अन्य जिलों में लूट, चोरी और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें