फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 14 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की पूरी हुई मकान गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त प्रगणकों ने शुक्रवार को मकानों की गणना शुरू की। 20 जून तक 7778 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की गणना करनी है। दूसरे दिन 2200 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की गणना शुरू हुई। पांच तहसीलों के 14 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की गणना पूरी कर ली गई है। 22 मई से प्रगणकों ने मकानों की गणना शुरू की। जिले में 7778 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की गणना की जानी है। इसके लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि शनिवार को 2200 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स की गणना का कार्य शुरू किया गया। सदर तहसील के चार, महोली के चार, लहरपुर के तीन, बिसवां के दो और महमूदाबाद तहसील के एक हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स के मकानों की गणना का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें