फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में होटल कर्मी को बांधकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली व तहसील परिसर स्थित एक होटल के कर्मचारी को खंभे में बांधकर बदमाशों ने रेजगारी लूट ली। कर्मचारी के शोर मचाने पर पहुंचे अन्य होटल संचालकों को देखकर बदमाश भाग निकले। थाना परिसर में ही हुई इस घटना से पुलिस की फजीहत हो रही है। होटल संचालक ने तहरीर देने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली व तहसील एक ही परिसर में है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर परिसर में ही मिश्रिख के खाकी सरांय निवासी मोहित गुप्ता होटल चलाता है। रात को इस होटल पर बहराइच के रहुवामंसूर निवासी होटल कर्मचारी जयकिशुन रुकता है। होटल संचालक के मुताबिक, रात को कुछ बदमाश पहुंचे और होटल पर सो रहे जयकिशुन को पकड़ कर एक खंभे में बांध दिया। उसको बांधने के बाद बदमाशों ने होटल की गुल्लक में रखी कुछ रेजगारी लूट ली।
इस दौरान बंधक कर्मचारी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उनको आता देखकर बदमाश रेजगारी लूट कर भाग निकले, जिसके बाद पुलिस को बताया गया। थाना व तहसील परिसर में हुई इस घटना से पुलिस की फजीहत हो रही है। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इंस्पेक्टर मनोज यादव का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी हुई है। तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें