फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अवैध रूप से चलते मिले अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर सीएचसी प्रभारी नेे छापा मारा। दो नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक व प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। वहां मौजूद कर्मियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी व सहयोगियों से अभद्रता करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड एलिया के चौराहे व गांवों में अवैध क्लीनिक व नर्सिंग होम धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। सीतापुर गोला मार्ग पर इमलिया सुल्तानपुर में अवध हास्पिटल की जांच करने पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदलाल गुप्ता को वहां कोई चिकित्सक व प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला, मरीज भर्ती मिले। निरीक्षण टीम को देख वहां मौजूद एक कर्मी ने वार्ड में ताला डालकर सरकारी कार्य बाधित किया व निरीक्षण टीम से अभद्रता की। यहां कोई भी प्रपत्र मौके पर नहीं मिले। जिस पर नोटिस देकर जवाब मांगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाने वाले मार्ग पर संचालित हो रहे शिव क्लीनिक पर छापा मारा। जहां डॉ. बलबीर यादव के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। कुछ मरीज भर्ती भी मिले। जिन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था व अंग्रेजी दवाओं का स्टॉक मिला। जिनके पास कोई प्रपत्र नहीं मिले। उन्हें नोटिस देकर जवाब देने की हिदायत दी। वहीं टिकरा बाजार में संचालित हो रही बीआरडी पॉलीक्लीनिक पर भी कोई प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ नहीं मिला। कई झोलाछाप के यहां छापा मारकर नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें