फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल पर गलत इलाज करने का लगाया आरोप

Mon, 27 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। एक महिला ने कस्बे में संचालित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अस्पताल के सामने रविवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीड़ितों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत राजापुर कला के मजरा पंडित पुरवा निवासी सर्वेश लोधी ने बताया कि पत्नी बिट्टा देवी (45) को तंबौर रोड पर संचालित एक अस्पताल में 28 जून को दिखाया था। वहां पर चिकित्सकों ने पेट की सफाई कर दी। इसके बाद हालत बिगड़ गई। सीतापुर से लेकर लखनऊ तक कई अस्पतालों में दिखाया तो चिकित्सकों ने गलत इलाज होने की बात कही।

बताया कि पत्नी की हालत लगातार खराब चल रही है। इससे आक्रोशित होकर परिजन अस्पताल के सामने पहुंचे और पीड़िता वहीं पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें