फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
लहरपुर में नेवादा के पास कोहरे के चलते गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी स्कार्पियों। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी के लिए निकले बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मानपुर थाना क्षेत्र के पुरवा दासापुर मजरा दासापुर गांव निवासी राकेश कुमार भार्गव (52) पुत्र शंकर दीन होमगार्ड था। वह बिसवां कोतवाली में तैनात था।
शनिवार को वह ड्यूटी के लिए बिसवां कोतवाली गया था। कोतवाली से वह बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के गुरेरा ड्यूटी करने जा रहा था। जब वह बिसवां कोतवाली इलाके में सीतापुर मार्ग पर बरगदिया गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने वाला चालक वाहन के साथ भाग निकला। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। होमगार्ड को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खड़ी ट्रॉली में भिड़ी एसयूवी, पांच जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। नेवादा के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक एसयूवी पीछे से जा घुसी। हादसे में सज्जादानशीन सहित पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को खैराबाद के बीसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लहरपुर के शेख टोला निवासी व हजरत मजाशाह कलंदर रहमतुल्ला अलैहि दरगाह के सज्जानशीन गयास मियां (35), उनका पुत्र व साथी फैजान, रेहान व चालक खैराबाद गए थे। वहां से एसयूवी पर सवार होकर देर रात वापस लहरपुर जा रहे थे। जब ये लोग लहरपुर कोतवाली इलाके में नेवादा गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर गन्ना भरी खड़ी ट्राली में इनकी एसयूवी जा घुसी। जिससे वाहन में सवार पांचों लोग जख्मी हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें