फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना सूचना मरम्मत से हाईवे पर लगा जाम, सभी परेशान

Sun, 18 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नेशनल हाइवे पर वैदेही वाटिका के पास शनिवार को सड़क की मरम्मत के नाम पर कार्यदायी संस्था ने दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन रोक दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक रोके गए वाहनों के आवागमन के कारण शहर के प्रवेश मार्ग पर करीब पौन घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप होने से जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में एंबुलेंस के साथ ही बस, ट्रक, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद नाराज जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने एनएचएआई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही यातायात पुलिस को जाम हटाने के लिए कहा। यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार की यातायात प्रभारी से कहासुनी भी हुई।
नेशनल हाईवे-30 से खैराबाद होते हुए बड़ी संख्या में लोग सीतापुर से लखनऊ की ओर आवागमन करते हैं। शहर से लखनऊ जाने वाले इसी मार्ग पर वैदेही वाटिका के पास दोपहर करीब दो बजे सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। कार्यदायी संस्था ने मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था का समुचित प्रबंध किए बिना दोनों तरफ से बंद कर दिया। जिससे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन रुक गया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। मार्ग बंद होने के कारण नेशनल हाईवे से शहर के अंदर आने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि मशीनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा बरती गई मनमानी कार्यशैली के संबंध में भी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें