फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे पर गिरा हाईटेंशन तार

Mon, 16 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झूलते तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूल्हे पर सोमवार को अचानक जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से पंडाल में भी आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बांस के डंडे से दूल्हे को तार से अलग किया पर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों में पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ आक्रोश है। थाना क्षेत्र में सोमवार को दावत के इंतजाम में जुटे दूल्हे के ऊपर एचटी का तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से न सिर्फ टेंट में आग लग गई, बल्कि टूटे तार के करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया।

आनन-फानन परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानगांव थाना क्षेत्र के बाजार पुरवा ग्वारी निवासी इसराइल (22) का रविवार को निकाह हुआ था। वह दुल्हन को विदा करा कर घर लाया था। सोमवार को उसके घर मेहमानों की दावत थी।
विज्ञापन


इसके लिए वह टेंट लगवा रहा था। अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टेंट पर गिर गया। इससे पहले कि पास में खड़ा इसराइल कुछ समझ पाता, वह तार में उलझ गया। टेंट में आग लग गई। ग्रामीणों ने सूखे बांस की मदद से इसराइल को तार से अलग किया।

तब तक इसराइल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परिवार के सदस्य उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां चिकित्सकों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। घर वालों ने उसे क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घटना से विवाह की खुशियां गम में बदल गई हैं। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने घटना को लेकर पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की विद्युत लाइन के तार बेहद जर्जर हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें