फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरी की बिजली से जलता मिला हाईमास्ट लाइट

Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय की तरफ से शुक्रवार को खैराबाद व सिधौली इलाके में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को एक प्राइवेट लॉन में खंभे से जोड़कर हाईमास्ट लाइट जलती मिली। वहां विद्युत कनेक्शन तो नहीं था पर मीटर लगा मिला। एक उपभोक्ता सात किलोवॉट के कनेक्शन पर 11 का उपभोग करते मिला। ऐसे पांच उपभोक्ताओं पर केस दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (द्वितीय) दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में खैराबाद के किनायतपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान उपभोक्ता हिसामुद्दीन सात किलोवाट के कनेक्शन पर 10 किलोवाट का उपभोग करते मिले। वहीं गांव के जीशान अहमद के टीएम लॉन परिसर में अलग-अलग दो कनेक्शन मिले। वो हाईमास्ट लाइट का उपयोग सीधे खंभे से जोड़कऱ करते पकड़े गए। सुनील मिश्रा अधिक भार का उपयोग कर रहे थे। कमलापुर में गंगाराम यादव ने कोई कनेक्शन नहीं ले रखा था। जबकि परिसर में किसी अन्य उपभोक्ता का मीटर लगा हुआ मिला। इस पर इनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें