फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तविक जरूरतमंदों की करें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सामाजिक संगठनों की सामूहिक बैठक में अधिवक्ता रामकुमार मिश्र ने सभी से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग संगठित होकर कार्य करें। साथ ही कोरोना संकटकाल में वास्तविक जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
विज्ञापन

शहर के जेल रोड स्थित आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता गोपाल नारायण वाजपेयी ने की। बैठक में रामकुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रशासन द्वारा अकिंचन लोगों का सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। पर जो वास्तविक रूप से जरूरतमंद हैं, उनकी मदद नहीं हो पा रही है। सबको मिलकर इस कार्य में सहायता करनी चाहिए।
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष व सभासद धीरज पांडेय ने कहा कि कोरोना एक मानव शरीर से दूसरे में फैलता है। खुद को सुरक्षित रखकर जनसेवा करें, यही वास्तविक रूप से आज के समय में समाजसेवा है। आकाश राय ने कहा कि हम सभी को मिलकर उन्हें चिह्नित करना है, जिनको वास्तविक रूप से सहयोग की जरूरत है। गोपाल नारायण वाजपेयी ने सभी का आभार जताया। बैठक में राकेश गुप्ता, अजय त्रिवेदी, विनोद त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, विजय प्रकाश दीक्षित, राजेश मिश्र, विकास श्रीवास्तव, गंगाराम कश्यप, अनुराग मिश्र, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें