फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हेलो...तुम्हारे खेत की पुलिया पर बाघ बैठा दिखा है

विज्ञापन
बाघ दिखने के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : बाघ दिखने के बाद जुटे ग्रामीण।
विज्ञापन
महराजनगर। बिसवां रेंज इलाके में बड़ी पुलिया पर मंगलवार रात घर आ रहे बाइक सवारों का बाघ से आमना सामना हो गया। ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई। वहीं बाइक की आहट और रोशनी देख बाघ गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग का कहना है कि पगचिह्न के चित्र विशेषज्ञ को भेजे गए हैं। सकरन के भिठनी निवासी विकास कटियार मंगलवार रात करीब 7:30 दुकान बंद कर दो साथियों के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान महराजनगर-कोंसर मार्ग पर एक खेत के पास सरीखपुर बड़ी पुलिया पर बाघ बैठा दिखा। विकास के मुताबिक सामने बाघ देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, आहट पाकर और बाइक की रोशनी देखकर बाघ छलांग लगाकर गन्ने के खेत में चला गया। बाइक सवार सभी लोग शोर मचाते हुए आगे बढ़े और कुछ दूरी पर जाकर आसपास के लोगों को फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद गौरिया और सरीखपुर के ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पुलिया वहां पहुंचे। बताया जाता है कि इससे पहले सरीखपुर निवासी बबलू और गौरिया निवासी अतुल ने भी वहीं पर बाघ देखा था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की। रेंजर अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि बाघ है या तेंदुआ, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें