फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Sun, 21 Jan 2024 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में तीन दिन तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के अंदर आने वाले वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। 23 जनवरी की रात 12 बजे के बाद पहले की तरह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। रविवार को शहर के दो छोर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई है।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर उल्लास नजर आ रहा है। शहर में कई कार्यक्रम होंगे। मोटरसाइकिल रैली निकलेगी। इससे काफी भीड़भाड़ होने की संभावना है। इस उल्लास में आवागमन करने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त की गई है। आम दिनों में रात आठ बजे के बाद भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश करते थे।
सुबह आठ बजे तक यह व्यवस्था रहती थी। अब इस पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों का प्रवेश रविवार रात 12 बजे से शहर की प्रवेश सीमा वैदेही वाटिका और कांशीराम कॉलोनी से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। शहर में व्यवस्था को देखते हुए प्रमुख चौराहे जैसे रोडवेज, लालबाग जीआईसी और मंडी चौकी पर भी यातायात पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन

बाजार में बैरियर लगाकर कार आदि छोटे वाहनों को रोका जाएगा। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि रविवार रात से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। प्रमुख चौराहों को यातायात कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें