फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धनतेरस से तीन दिन तक शहर में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Thu, 16 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी भीड़ व मौके पर तैनात पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। त्योहार पर लोगों को जाम से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। धनतेरस से दिवाली तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। शहर में यातायात व्यवस्था को 148 पुलिसकर्मी संभालेंगे।

यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि दीपावली पर शहर में नो व्हीकल जोन बनाए गए हैं। 18 अक्तूबर को धनतेरस है। उसी दिन से यह व्यवस्था तीन दिनों तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


बताया कि वर्तमान में वैदेही वाटिका से रात 8 बजे के बाद भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति रहती है। ये वाहन कांशीराम कॉलोनी से होकर दोबारा शाहजहांपुर हाईवे पर निकल जाते हैं। ये भारी वाहन शहर के मुख्य चौराहों बस अड्डा चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, मुख्य बाजार का लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहे से होकर गुजरते हैं।
धनतेरस पर काफी भीड़ होने के कारण इस प्रमुख मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर धनतेरस से दीपावली तक रोक लगा दी जाएगी। शहर में 13 स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाई जाएगी। 115 होमगार्ड व पीआरडी जवान, 26 सिपाही, सात टीएसआई यातयात संभालेंगे।

तिरंगे की रोशनी में जगमग होंगे चौराहे

खैराबाद (सीतापुर)। दीप पर्व में नगर के चौराहे व मुख्य मार्ग तिरंगे की रोशनी से जगमगाएंगे। पालिका प्रशासन की ओर से नगर में भव्य सजावट की जा रही है। रोशनी का त्योहार दीप महोत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारियां तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर तिरंगे के रंग में लाइटिंग कराई जा रही है। नगर के शहीद अल्लामा फजले हक स्मारक व शहीद लाला हरि प्रसाद स्मारक को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुख्य मार्गों व चौराहों पर सजावट का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं। नगर पालिका कार्यालय को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। ईओ ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर नगर में भव्य व दिव्य सजावट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें