फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिवर्तित मार्ग से भेजे गए भारी वाहन

Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खैराबाद में भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कराती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। प्रयागराज और अयोध्या में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण जिले में मुख्य रूप से तीन रूटों पर बुधवार को डायवर्जन किया गया। यातायात पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस की सहायता से भारी वाहनों को सीधे लखनऊ नहीं जाने दिया। उनको चहलारी घाट की ओर से बहराइच और महमूदाबाद की ओर से बाराबंकी की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में प्रवेश करते समय बिसवां तिराहे पर बुधवार सुबह से यातायात और थाने का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दिल्ली की ओर से आ रहे वाहनों को लखनऊ की ओर सीधे नहीं जाने दिया गया। उनको बिसवां व मानपुर की तरफ से होते हुए बहराइच की ओर भेज दिया गया। सिर्फ छोटे वाहनों को आगे जाने दिया गया।

इससे पहले महोली में पुलिस ने भारी वाहनों को रोक लिया। सुबह होते ही भारी वाहनों को महोली बाईपास से हरगांव की ओर भेज दिया गया जो हरगांव से लहरपुर होते हुए बहराइच गए। सिधौली में बिसवां चौराहे से रूट डायवर्जन किया गया। यहां से भारी वाहन बिसवां की ओर भेज दिए गए जो चहलारी घाट होते हुए गोरखपुर की ओर गए।
विज्ञापन




तीन स्थानों से किया गया है डायवर्जन
जिले भर में मुख्य रूप से तीन स्थानों से डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। लखनऊ और प्रयागराज में हालत सामान्य होने तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

-फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें