फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महोली में झमाझम, शहर में पसीने से भिगोया

Sun, 29 Jun 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। महोली में झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं शहर समेत अन्य इलाकों में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में दस्तक देने के बाद भी मानसून बेरुखी दिखा रहा है। बारिश न होने से अब लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। पिछले कई दिनों से धूप-छांव के बीच सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में बौछारों का छलावा है। शनिवार सुबह से ही सूरज की किरणें तपिश से बेहाल करने लगीं। हालांकि दोपहर बाद धूप-छांव का सिलसिला चल निकला। बादलों को देख बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन हालात यह रहे कि शहर मुख्यालय सहित ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी तक नहीं हुई।महोली नगर व आसपास इलाके में दोपहर करीब तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। यहां अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।




किसान करने लगे धान की रोपाई
महोली में तीन दिन पहले बारिश हुई थी। किसानों ने इसे मानसून की दस्तक मानते हुए खेत तैयार कर लिए थे। शनिवार की दोपहर झमाझम बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। माढ़िया के किसान फूलचंद व तहेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश अपेक्षा के अनुसार हुई तो धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। किसान रामनाथ व रवि ने बताया कि एक एकड़ खेत तैयार कर लिया है। एक-दो दिन में धान की रोपाई शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि किसानों ने बारिश की अच्छी संभावना जताते हुए धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें