फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म तवे सरीखा तपता रहा शहर

Mon, 22 May 2017 11:10 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी से बच्चे को बचाने का प्रयास करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरज की तल्खी से सोमवार को शहर गर्म तवे सरीखा तपता रहा। बदन झुलसाती तेज धूप और लू के थपेड़ो से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिन में 43 डिग्री तापमान से सहमे लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिसके चलते दोपहर को शहर की सड़कें व बाजारें वीरान नजर आईं। सांझ ढलने के बाद भी गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही। उमस भरी गर्मी ने रात को भी सुकून नहीं लेने दिया। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सूरज निकलने ही लोगों का पसीना बहाने लगा। वहीं 10 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली गर्म हवा मुसीबत और बढ़ा रही थी। दोपहर तक गर्मी असहनीय हो गई। आलम यह रहा कि पंखे व कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे थे।

दोपहर में तेज धूप और आग उगलते मौसम में बाइक सवारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी से बेचैन आम जनमानस ने गर्मी के तीखे तेवरों से घबराकर दोपहर के समय बाहर न निकलने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन


इस वजह से शहर की सड़कों व बाजारों में सांझ ढलने तक सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी उमस बरकरार रहने से लोगों को चैन नहीं मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें