सीतापुर। हाईकोर्ट में सांसद राकेश राठौर पर दर्ज मुकदमे में अगली तारीख नौ फरवरी लगाई गई है। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव सिंह की सिंगल बेंच में उनकी सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने इस मामले में सांसद को नौ फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसको चुनौती देते हुए सांसद के पक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली है। पीड़ित पक्ष की ओर से जानकारी दी गई कि इस बार कोर्ट ने केस डायरी के साथ कुछ पुलिसकर्मियों को तलब किया था। मामले की अगली तारीख नौ फरवरी लगाई गई है। इसमें सांसद को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।