फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

Fri, 30 Jan 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया​ सम्मानित।
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने कहा कि परिवार नियोजन बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है और पूर्णतया व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन का अर्थ सिर्फ परिवार को सीमित करना ही नहीं है बल्कि पूरे परिवार को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आर्थिक लाभ, परिवार के लोगों की बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर सर्वाधिक पुरुष नसबंदी के लिए सीएचसी बिसवां, पहला और पिसावां के अधीक्षक डॉ. अमित कपूर, डॉ. अनिल सचान और डॉ. संतोष चौधरी व सर्वाधिक महिला नसबंदी के लिए जिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. सुनीता कश्यप, सीएचसी गोंदलामऊ और लहरपुर के अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा व डॉ. अरविंद बाजपेयी को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सर्वाधिक नसबंदी ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. अब्बास अली, डॉ. खुर्शीद जैदी, डॉ. कमलेश कुमारी, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. सुकीर्ति शुक्ला, डॉ. अनिल सचान को सम्मान मिला। वहीं, सर्वाधिक पीपी आईयूसीडी लगाने के लिए स्टाफ नर्स सुनीता देवी, सीमा और रागिनी पांडेय एवं आईयूसीडी लगाने के लिए एएनएम शीला सिंह, नूरजहां, राजकुमारी एवं त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा लगाने के मामले में सीएचओ कंचन, राखी व विकास मिश्रा को सम्मानित किया गया। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ परिवार नियोजन काउंसलर बिसवां की सुचि वर्मा, सिधौली की विनोदनी वर्मा और महमूदाबाद की विनय कुमारी व आशा कार्यकर्ता सुमन, किरन देवी, पुष्पा वर्मा एवं कमलेश कुमारी सम्मानित हुई।
विज्ञापन


इन्हें मिला जिला स्तरीय पुरस्कार
जिले स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए डीपीएम सुजीत वर्मा, डीसीपीएम रिजवान मलिक, परिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला प्रबंधक मो. जावेद, मातृ स्वास्थ्य सलाहकार उपेंद्र यादव, शिशिर सक्सेना, उपेंद्र शुक्ला, रामबली शर्मा के साथ ही जपाइगो संस्था की वरिष्ठ प्रोग्राम ऑफीसर जासमिन अंजुम, और पीएसआई के कमलेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें