फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सालों से बदहाली के आंसू रो रहा सीतापुर : नकुल

Fri, 30 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/लहरपुर। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे शुक्रवार को पूर्व विधायक राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे। शहर के लोहारबाग स्थित पूर्व विधायक के आवास पर प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर विगत 25 सालों से बदहाली के आंसू रो रहा है। अब वक्त बदलेगा। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के जमीनी स्तर पर बिखरे कार्यकर्ताओं को एक किया जाएगा। इस बार पार्टी 80 सीटें जीतने जा रही है।
विज्ञापन


लहरपुर के खैरुल्लापुर में कांग्रेस की सांगठनिक बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश व पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसमें आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैं। जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लहरपुर अनुपमा द्विवेदी, विनीता राजवंशी आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में कृष्ण कुमार मेहरोत्रा, जेपी शुक्ला, बनवारी लाल कनौजिया, राम गोपाल मिश्रा आदि मौजूद थे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें