फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 पीएचसी पर आज से शुरू होगा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना के चलते प्रभावित हुई सभी स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा से बहाल किया जाएगा। रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होगा। एक छत के नीचे लोगों को सभी तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के उद्देश्य से पिछले साल मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों को शुरू किया गया था। लेकिन कोविड 19 के चलते मार्च 2020 से इन्हें बंद कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेला नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, स्वास्थ्य मेले में ओपीडी के साथ कोरोना की जांच, टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी एवं जांच व उपचार किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया, आरोग्य मेले में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका आयोजन रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें