फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राजपारापुर में 54 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में शिविर लगाकर दवााएं दी जा रही हैं। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने दी। अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीमें नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। शनिवार को ग्राम राजपारापुर के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां शिविर में डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. यथार्थ शुक्ला, डॉ. रुबाना और डॉ. प्रियंका ने 54 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अनूप कुमार, अंशू शुक्ला और रूपेश कुमार ने दवा वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें