सिधौली। नित्यक्रिया गई एक महिला ने गांव निवासी छोटक्के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के अनुसार रात करीब आठ बजे वह घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे गई थीं। तभी छोटक्के ने महिला को गिराकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए तो आरोपी भाग गया। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।