फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन न बनवाने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन की महत्वाकांक्षी हौसला पोषण मिशन योजना में लापरवाही बरतना प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ गया। प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां के 11 केंद्रों पर योजना में भोजन नहीं बन रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक एलिया में आयोजित जनोपयोगी शिविर में डीएम शिरकत करने आए थे। वहां पर खामियां मिलने पर उन्होंने यह निर्देश दिए। विकास खंड में आयोजित कैं प में उन्होंने योजनाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जलनिगम व आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर डीएम ने नाराजगी जताई और अफसरों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। शिविर में 1165 लोगों ने पंजीकरण कराया। डीएम को बताया गया कि क्षेत्र के 11 केंद्रों पर हौसला पोषण योजना में भोजन नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने जानकारी ली तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कचनार में भोजन बनना है, यहां प्रधानाध्यापिका रसोइयों को भोजन नहीं बनाने दे रही हैं। वो इसके लिए लिखित आदेश मांग रही हैं। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका रेहाना प्रवीन को निलंबित करने के निर्देश दिए।

लोगों ने डीएम से हैंडपंप न लगने व राशन कार्ड की पर्चियां न मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने विभागीय अफसराें को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीओ डीके दोहरे, डीसी दयाराम यादव, आरबी यादव, राजेंद्र सिंह, विनोद यादव, रंजना सिन्हा, विवेक सिंह, जेपी सिंह, मिंटू सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें