फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदनिया में अनुपस्थित मिले हेडमास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। परसेंडी के खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद ने शनिवार को खदनिया, देना, कलां बहादुरपुर, दनियालपुर आदि ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। मुआयने में उन्होंने प्रधानों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को ठीक ढंग से व समय से पूरा करने का निर्देश दिए। बीडीओ ने सबसे पहले कला बहादुरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे सोक पिट का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान लाभार्थी कमला देवी, राम खेलावन, संतोष, हरिलाल, छोटेलाल के घर के सामने बन रहे सोक पिट का सही से निर्माण पाया, लेकिन ढक्कन नहीं रखे गए। इस पर उन्होंने ढ़क्कन को रखने के लिए प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार को निर्देशित किया।बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत खदनिया के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें 128 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों के भोजन के लिए बन रहे एमडीएम का भी निरीक्षण किया।
मीनू के अनुसार सब्जी चावल बनाया जा रहा था। वही 128 बच्चों में से 50 बच्चों को ड्रेस का विवरण नहीं मिला। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीडीओ हनुमान प्रसाद ने उपस्थिति रजिस्टर में गैर हाजिर कर दिया। साथ ही संबंधित विभाग को पत्र जारी कर कार्रवाई कराने की बात कही। बीडीओ हनुमान प्रसाद ने बताया प्रधानाध्यपक के विरुद्ध विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें