फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुखार कर रहा बेहाल, पेट दर्द बढ़ा रहा तड़प

Mon, 05 Aug 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वायरल मरीजों को बेहाल कर रहा है। बुखार से परेशान करीब 3900 मरीज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे। चिकित्सकों ने इन मरीजों को डेंगू व मलेरिया की जांच करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इन केंद्रों पर सबसे अधिक मरीज बुखार के आए। शहर के सदर बाजार केंद्र पर दवा लेने आए राजू ने बताया कि पांच दिन से लगातार बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद यह उतर जाता है। दवा का असर समाप्त होते ही फिर बुखार चढ़ आता है। वायरल के चलते पूरे शरीर में दर्द बनी हुई है।
दुर्गापुरवा में दवा लेने आए मोहित ने बताया कि वायरल के साथ ही पेट दर्द भी हो रहा है। इसके चलते भूख नहीं लग रही है। चिकित्सकों ने कुछ दिन तक फल व सूप लेने की सलाह दी है, लेकिन कमजोरी बहुत आ रही है। चिकित्सकों ने इन्हें वायरल व लीवर की जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। इसी प्रकार अन्य मरीज विभिन्न बीमारियों के पहुंचे। इन मरीजों को एक सप्ताह की दवा दी गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पर भी बढ़ रहा बोझ
मेले में जब मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो इन्हें जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अस्पताल में इन मरीजों के पहुंचने से यहां पर भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल में दो सप्ताह पहले करीब 200-250 मरीजों की जांच होती थी। अब करीब 350 मरीजों की जांच हो रही हैं।
विज्ञापन


बढ़े है मरीज
आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। इस समय सबसे अधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों के लिए दवाओं की कोई कमी नहीं है।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें